India vs Afghanistan T20 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि पिछली वेस्टइंडीज सीरीज की तुलना में भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिले हैं। इस बार चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी है।
जिम्बाब्वे दौरे पर आराम पाने वाले संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह की टीम में वापसी हुई है। वहीं, इंग्लैंड दौरे के दौरान घुटने की चोट से जूझने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टीम में लौट आए हैं। हालांकि बुमराह के साथ नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी।
टीम में 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। उन्हें टीम में जगह देकर चयनकर्ताओं ने युवा प्रतिभा पर भरोसा जताया है। वहीं, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों के साथ गेंदबाजी विभाग को भी मजबूत किया गया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टी20 टीम से इस बार रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह और प्रिंस यादव को जगह नहीं मिली है। इनकी जगह नई टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी के साथ नए तेज गेंदबाजों के संयोजन पर भरोसा जताया गया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली यह सीरीज सिर्फ तीन मुकाबलों तक सीमित नहीं है। यही 15 सदस्यीय भारतीय टीम इस महीने के आखिर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। भारत ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में जीत दर्ज की थी। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टी20 टीम के सामने उस प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की चुनौती होगी।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/junior-engineer-recruitment-row-brajesh-pathak-clarification/
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…