मनोरंजन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, गांव-गांव घूमकर जुटाई थी फिल्म की भीड़

Hanuman Ansh Movie: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस सफलता ने सबको हैरान कर दिया है। आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ रही है। इसी बीच फिल्म का एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में निर्देशक विशाल चतुर्वेदी गांव की गलियों में माइक लेकर लोगों से शूटिंग में शामिल होने की अपील करते नजर आ रहे हैं। वह ग्रामीणों से बड़े-बुजुर्गों को कुर्ता-पायजामा या धोती-कुर्ते में और महिलाओं को साड़ी पहनकर सेट पर आने के लिए कहते दिखते हैं। मेकर्स लोगों के घर-घर जाकर भीड़ जुटाते नजर आए।

100 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

फिल्म की कमाई की बात करें तो Sacnilk के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 29वें दिन ₹82.88 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म की ग्रॉस कमाई करीब ₹97.77 करोड़ पहुंच चुकी है। ऐसे में फिल्म जल्द ही ₹100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है।

ये भी पढ़े: फतेहपुर में दामाद का खूनी खेल, साले की हत्या के बाद ससुराल में तलवार से हमला


Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago