Saturday, Sep 05

होम = Cover Story Latest = फतेहपुर में दामाद का खूनी खेल, साले की हत्या के बाद ससुराल में तलवार से हमला

फतेहपुर में दामाद का खूनी खेल, साले की हत्या के बाद ससुराल में तलवार से हमला

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ओंग थाना क्षेत्र के आशापुर गांव निवासी पवन कुमार बुधवार को अपनी ससुराल बीकमपुर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे वह 55 वर्षीय बड़े साले राजू को उसके बेटे की शादी के लिए लड़की दिखाने की बात कहकर साथ ले गया। कुछ घंटे बाद पवन अकेला लौटा। राजू के बेटों के पूछने पर उसने कहा कि राजू गांव में हैं और सुबह लड़की देखने जाएंगे। परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह सो गया।

रात में तलवार से किया हमला

रात करीब 2 बजे पवन ने सो रहे राजू के बेटों गोरे (20), प्रदीप (23) और खाटू उर्फ राजकरन (25) पर तलवार से हमला कर दिया। तीनों गंभीर घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर राजू का छोटा भाई राजेश (40) और उसकी पत्नी बुद्धा (37) बाहर आए तो पवन ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला किया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और पवन को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। सभी घायल कानपुर रेफर किए गए हैं। गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।

नहर से मिला राजू का शव

इसी बीच पुलिस ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र की मुरादीपुर नहर से राजू का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, पवन ने राजू की हत्या कर शव नहर में फेंका था। शव के गले और हाथ पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सीओ बिंदकी प्रियांक जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम से मौत की वजह और चोटों की पुष्टि होगी। पुलिस राजू की हत्या और ससुराल पर हमले के पीछे की वजहों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: ‘खोपड़ी फोड़ने’ का दावा करने वाला स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया