देश

Happy Independence Day 2025: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, युवाओं को मिलेंगे 15 हजार रुपए, जानें पूरी योजना..

Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने लाल किले से देश के युवाओं के लिए एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना का ऐलान किया है। ये स्कीम(Scheme) 15 अगस्त 2025 यानि आज से ही लागू हो रही है। इसके तहत सरकार की तरफ से युवाओं को नीजी क्षेत्र में नौकरी मिलने के बाद 15000 रुपए दिए जाएंगे।

सरकार ने पहले Employment Linked Incentive (ELI) नाम से इस योजना को लॉन्च करने का निर्णय लिया था, लेकिन बाद में इसका नाम विकसित भारत रोजगार योजना रखा गया। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को पहली नौकरी में आर्थिक सहायता देना और नियोक्ताओं को नए रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहित करना है।

जानें योजना से मिलने वाला लाभ ?

पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को केंद्र सरकार ₹15,000 की वित्तीय सहायता देगी। फ्रेशर्स को नौकरी देने वाली कंपनियों को सरकार प्रति कर्मचारी ₹3,000 तक देगी। इस योजना का संचालन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से किया जाएगा।

योजना के मुख्य लाभ

पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को सरकार की ओर से ₹15,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी। फ्रेशर्स को नियुक्त करने वाली कंपनियों को सरकार की ओर से प्रति कर्मचारी ₹3,000 तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी. इसके लिए 99,446 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके तहत 2 साल में 3.5 करोड़ नई नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उद्देश्य

  • योजना का मकसद रोजगार को बढ़ावा देना है। खासकर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में।
  • 18-35 वर्ष के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट और रोजगार अवसर प्रदान करना।
  • MSMEs (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) को सपोर्ट करना।
  • मेक इन इंडिया को बढ़ावा देना और उद्योगों में नई तकनीक व स्किल का समावेश करना।
  • सोशल सिक्योरिटी सेवाओं (पेंशन, इंश्योरेंस) का विस्तार करना।

इन लोगों पर फोकस?

पहली बार नौकरी ज्वाइन करने वाले युवाओं पर फोकस किया जाएगा। छोटे और मझोले उद्योग (MSMEs) वालों को ध्यान में रखकर योजना का विस्तार किया जाएगा। मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज और टेक्नोलॉजी सेक्टर (Independence Day 2025) के नियोक्ता को सुचारु बनाना भी इसमें शामिल है।

ये भी पढ़े : तिरंगा रंगों के फूलों से सजे बाबा विश्वनाथ, ‘जय हिंद’ के नारे से गूंजा धाम

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago