Hapur Chemical Godown Fire: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने के लिए आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। गोदाम से लगातार तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जबकि आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से दिखाई दे रही हैं। आसमान में उठता घना धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक नजर आया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
हापुड़ जिले की धौलाना तहसील स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में वीएचडी केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में रखे केमिकल ड्रम आग की चपेट में आने से लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है।
धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया है। आग की लपटें कई मीटर ऊंचाई तक उठती दिखाई दे रही हैं, जबकि गोदाम में रखे केमिकल पदार्थों के कारण लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, लेकिन केमिकल की मौजूदगी के चलते आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सीएफओ (हापुड़) अजय शर्मा ने बताया कि "फायर स्टेशन को सूचना प्राप्त हुई थी कि धौलाना रोड स्थित वीडीएस केमिकल इंडस्ट्री के गोदाम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन धौलाना से तीन दमकल गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…