Haridwar Ardh Kumbh Mela 2027: हरिद्वार में अर्धकुंभ मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस धार्मिक आयोजन में देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेला प्रशासन के मुताबिक, 14 जनवरी को मकर संक्रांति से शुरू होकर 20 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा तक चलने वाले इस आयोजन में कुल 11 अमृत स्नान होंगे।
उत्तराखंड की लोक संस्कृति और देव परंपरा को दर्शाने वाली भव्य देव डोली शोभायात्रा 14 मार्च को ऋषिकेश में निकाली जाएगी, जिसमें राज्यभर से देवी-देवताओं की पालकियां शामिल होंगी। इसके अगले दिन 15 मार्च को देव डोलियां हरिद्वार पहुंचेंगी, जहां हर की पौड़ी और संबंधित घाटों पर पवित्र गंगा स्नान कराया जाएगा। अपर मेलाधिकारी के अनुसार, यह आयोजन देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को देवभूमि की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और सदियों पुरानी परंपराओं से परिचित कराने का अवसर होगा।
अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में देव डोली शोभायात्रा और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और देव परंपरा के प्रतीक के रूप में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से देवी-देवताओं की पालकियां यानी देव डोलियां हरिद्वार पहुंचेंगी। इन देव डोलियों का भव्य गंगा स्नान 15 मार्च को संपन्न होगा।
कुंभ मेले के दौरान हर की पौड़ी के उत्तरी क्षेत्र और आसपास संभावित भारी भीड़ को व्यवस्थित तरीके से संभालने को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन को भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, पैदल मार्गों और आसपास के प्रमुख गंगा घाटों के बीच श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम, सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने पर जोर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: हरिद्वार में हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…