भूकंप
Earthquake in Haryana: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में बुधवार को लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है, लेकिन इसके की गहराई 5 किलोमीटर होने से असर ज्यादा महसूस हुआ। भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। लोगों इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं। गौरतलब है, बीते साल 21 दिसंबर को झज्जर जिले में भी 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था।
सामने वीडियो में भूकंप के चलते घर के पंखे हिलते हुए नजर आए। हालांकि, सोनीपत व आसपास के क्षेत्र में किसी जान-माल के नुकसान को लेकर खबर अब तक सामने नहीं आई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस भूकंप को लेकर सोशल मीडिया X हैंडल पर जानकारी भी साझा की है। भूकंप की तीव्रता मामूली होने के कारण माना गया कि झटके सामान्य और गैर-खतरनाक श्रेणी के थे।
बीते कुछ सालों में हरियाणा में भूकंप का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। खासकर दिल्ली और इससे सटे हरियाणा के जिले जैसे रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, यमुनानगर और झज्जर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। विशेषज्ञों की मानें तो हरियाणा के ये जिले जोन फैक्टर 0.16 के तहत आते हैं, जो दिखाता है कि हरियाणा और आस-पास हलचल बनी हुई है। हालांकि, विशेषज्ञों ने राज्य में बड़े भूकंप की चेतावनी से इनकार किया है।
ये भी पढ़ें : ICC का अडिग रुख: इन 4 मौकों पर नहीं बदला वर्ल्ड कप का वेन्यू
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…