Iran Protest: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई खुली धमकी के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, एडवाइजरी में सरकार ने भारतीय छात्र, श्रद्धालु, कारोबारी और टूरिस्ट से तुरंत राजधानी तेहरान को छोड़ने को कहा है। साथ ही अगले आदेश तक तेहरान की यात्रा ना करने की बात कही है। गौरतलब है, भारतीय विदेश मंत्रालय की पिछले 10 दिनों में ईरान को लेकर यह दूसरी एडवाइजरी है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, 'ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक सावधानी बरतें और विरोध प्रदर्शनों या रैलियों वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहें और किसी भी घटनाक्रम के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखें।' भारतीय नागरिकों को कमर्शियल फ्लाइट से लेकर वहां मौजूद किसी भी ट्रांसपोर्ट के जरिए ईरान छोड़ने की सलाह दी गई है।
विदेश मंत्रालय ने ईरान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने यात्रा और इमिग्रेशन दस्तावेज, जिनमें पासपोर्ट और ID शामिल हैं, अपने पास तैयार रखें। ईरान में भारतीय दूतावास ने आपातकालीन संपर्क हेल्पलाइन नंबर +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359 और ईमेल cons.tehrana mea.gov.in जारी किया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरानी सरकार अपने ही नागरिकों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई जारी रखती है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। डेट्रॉइट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान की स्थिति पर बारीकी से नज़र रखे हुए है। खासतौर पर उन रिपोर्टों पर जिनमें प्रदर्शनकारियों की हत्याओं और कथित फांसी की बात कही जा रही है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…