होम = State = हरियाणा = Haryana: नूंह में बेकाबू अल्टो ने मचाया कहर, राहगीर समेत कई वाहनों को मारी टक्कर; 3 गंभीर रूप से घायल

Haryana: नूंह में बेकाबू अल्टो ने मचाया कहर, राहगीर समेत कई वाहनों को मारी टक्कर; 3 गंभीर रूप से घायल

by | Jul 30, 2026 | हरियाणा

Haryana: हरियाणा के नूंह जिले में बुधवार को छरोडा बस स्टैंड के पास तावड़ू की ओर से आ रही तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर एक व्यक्ति से टकराई, जो कई फीट दूर जा गिरा। इसके बाद कार ने मोटरसाइकिल, पिकअप और स्विफ्ट कार को टक्कर मारते हुए शोरूम में जा घुसी। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हुए और सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

CCTV में कैद हुआ हादसा

पूरी घटना शोरूम के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई। टक्कर से मोटरसाइकिल, पिकअप और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि अल्टो का पिछला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही तावड़ू सदर थाना पुलिस पहुंची। नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े: घर के बाथरूम में मिला 7 फीट लंबा मगरमच्छ, रातभर भौंकते रहे कुत्ते तो खुला खौफनाक राज