उत्तर प्रदेश

Hathras: राशन जाएगा या बचेगा? हाथरस में ई-केवाईसी की दौड़

Hathras: हाथरस जिले के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। फर्जीवाड़े को रोकने के लिए राशन कार्डों में दर्ज यूनिट के ई- केवाईसी हो रहा हैं। जिले में अब तक करीब 1.93 लाख यूनिट ऐसी हैं, जिनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। यदि इन यूनिट्स के कार्डधारक 31 अगस्त 2025 तक ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, तो उन्हें सरकारी राशन से वंचित रहना पड़ सकता है।

क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?

सरकार ने राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और फर्जी राशन कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगो को ढूढ़ने के लिए राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य की है। कार्ड में दर्ज परिवार के सदस्य की आधार आधारित पहचान आवश्यक है। जिला विभाग के अनुसार, जिले में लगभग 9 लाख यूनिट्स की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है, लेकिन अब भी 1.93 लाख यूनिट्स ने ई-केवाईसी नही करवाई हैं। समय पर यह प्रक्रिया पूरी न होने पर इन यूनिट्स को सरकारी राशन नहीं मिलेगा।

देश में कहीं से भी करा सकते हैं ई-केवाईसी

राशन कार्ड की केवाईसी भारत के किसी भी राज्य या शहर के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या राशन दुकानदार के व्दारा करावा सकते हैं। ई-केवाईसी की लास्ट तारीख अब बड़ा दी गई हैं। पहले यह प्रक्रिया 30 जून 2025 तक पूरी करनी थी, लेकिन लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2025 कर दी है।

यो भी पढ़े: जापान-रूस में सुनामी का कहर: 8.8 तेज भूकंप से मची तबाही, मछलियां तट से बहार आई

क्या करें राशन कार्डधारक?

1. जल्द से जल्द नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर(CSC) सेंटर या राशन डीलर के पास जाएं।
2. आधार कार्ड साथ ले जाएं।
3. सभी यूनिट्स (परिवार के सदस्यों) की ई-केवाईसी कराएं।
4. अंतिम तारीख से पहले प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।

अगर आप हाथरस में रहते हैं और आपके परिवार के राशन कार्ड की ई-केवाईसी अब तक नहीं हुई है, तो समय रहते इसे करवा लें। वरना अगस्त के बाद आपका राशन रुक सकता है, और बाद में इसे चालू कराना कठिन हो सकता है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago