दिल्ली/NCR

‘मौत ही मेरी मुक्ति है’ दिल्ली में CA ने हीलियम गैस से की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देने वाली बात

Delhi Suicide Case : मानसिक तनाव के चलते लोग अपनी जान गवा रहे हैं। अपने भी अपने आसपास लोगों की खुदकुशी के मामले देखें होंगे। लेकिन दिल्ली में जो मामला सामने आया है वह बेहद दर्दनाक है। दिल्ली के के बाराखंबा रोड इलाके में स्थित बंगाली मार्केट के एक गेस्ट हाउस में एक सीए ने मौत को गले लगाया है। वह भी अलग अंदाज में। दिल्ली में एक युवक ने हीलियम गैस की मदद से खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उसने इस गैस को ऑनलाइन मंगाया था। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

“मेरे लिए मौत जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा”

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के बाराखंबा रोड इलाके में स्थित बंगाली मार्केट के एक गेस्ट हाउस में सोमवार को 25 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) धीरज कंसल ने हीलियम गैस की मदद से खुदकुशी कर ली। धीरज ने मुंह पर मास्क लगाकर सिलेंडर से पाइप जोड़ा और सो गए। इसी हालत में उनकी मौत हो गई। इस तरह का मामला दिल्ली में पहली बार सामने आया है। पुलिस को धीरज के हाथ के नीचे रखा सुसाइड नोट और फेसबुक पर लिखा गया एक ऑनलाइन नोट भी मिला है। इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे लिए मौत जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा है, क्योंकि मुझसे कोई जुड़ा नहीं था और न ही मैं किसी से।

एक हफ्ते के लिए बुक किया था गेस्ट हाउस

धीरज मूल रूप से मंगोलपुरी का रहने वाले थे, लेकिन वर्तमान में महिपालपुर के एक पीजी में रहते थे। उनके पिता का 2003 में निधन हो गया था। मां ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद उनकी परवरिश दादा-दादी ने की थी। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में सीए की नौकरी करते थे। उन्होंने बंगाली मार्केट के एक गेस्ट हाउस में 20 से 28 जुलाई तक का रूम बुक किया था। सोमवार को चेकआउट करना था, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

सूचना के बाद मौके पर पहुंची बाराखंभा थाना पुलिस की टीम जब कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो धीरज को नीचे पड़ा हुआथा। पुलिस ने वहां तीन प्लास्टिक पाइपों से जुड़ा हीलियम गैस का एक सिलेंडर बरामद किया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद धीरज का शव उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि धीरज कंसल द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के अनुसार वह 2003 में अपने पिता की मृत्यु के बाद से खुद को अकेला महसूस कर रहे था। उनके पिता की मौत के बाद उनकी मां ने किसी और से शादी कर ली थी और उनके कोई भाई-बहन भी नहीं थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हीलियम गैस को सांस के साथ शरीर में अंदर लेना अत्यधिक घातक है और इससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े- गुजरात एटीएस की बड़ी सफलता : कर्नाटक से गिरफ्तार हुई अलकायदा की लेडी मास्टरमाइंड

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

11 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

28 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago