Dharmendra Death
Dharmendra Death : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन सोमवार को हो गया है। धर्मेंद्र ने 89 साल में आखिरी सासं ली। ही-मैन के नाम से मशहूर एक्टर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। बता दें कि ध्रमेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। फिर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। घर से ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट चल रहा था और अब उनका निधन हो गया है।
धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था।
धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर, 2025 को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल एडमिट करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में लगातार दिक्कत बनी हुई थी। 10 नवंबर उनकी तबीयत गंभीर हो गई। उनका पूरा परिवार उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल और राजवीर देओल, अभय देओल सभी हॉस्पिटल पहुंचे थे।
वहीं सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा, अमीषा पटेल भी धर्मेंद्र से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे।
धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे थे। उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म भी इसी साल रिलीज होगी। वो फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार अदा करने वाले हैं। ये फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…