दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR पर मौत का धुआँ…AQI पहुँचा 479 तक, स्मॉग की चादर में घुटती ज़िंदगी

Delhi-NCR AQI: दिल्ली-NCR की हवा एक बार फिर ज़हर उगल रही है। सर्दी के शुरुआती दिनों में ही प्रदूषण अपने चरम पर पहुँच गया है। रविवार सुबह राजधानी का औसत AQI 479 दर्ज किया गया, यानी हवा ‘गंभीर’ श्रेणी की आखिरी सीमा पर पहुँच चुकी है। कई इलाकों में दृश्यता इतनी कम है कि सुबह की धुंध सड़क और आसमान के बीच एक धुँधली दीवार बन गई है। सवाल बड़ा है, आखिर कब तक यह ज़हरीली चादर दिल्ली पर तनी रहेगी?

AQI हुआ 450 पार

रोहिणी, विवेक विहार, बवाना और आनंद विहार जैसे कई इलाकों में AQI 450 से ऊपर रिकॉर्ड हुआ। सुबह 9 बजे तक CPCB के 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 20 स्टेशन ‘गंभीर’ श्रेणी में चल रहे थे। पीएम2.5 का स्तर 315 माइक्रोग्राम और पीएम10 का स्तर 421 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज हुआ। जबकि WHO का सुरक्षित स्तर पीएम2.5 के लिए सिर्फ 15 माइक्रोग्राम है। साफ है दिल्ली की हवा WHO मानक से करीब 20 गुना जहरीली हो चुकी है।

NCR के अन्य हिस्सों में भी हालात चिंताजनक-

  • नोएडा: AQI 396
  • गाजियाबाद: AQI 432
  • गुरुग्राम: AQI 291
  • फरीदाबाद: AQI 239

इनमें से अधिकांश क्षेत्रों में हवा ‘बहुत खराब’ से सीधे ‘गंभीर’ स्थिति में पहुँच चुकी है। इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की है। उनका आरोप है कि “पानी छिड़काव से ‘शो’ बनता है… समाधान नहीं।”

स्मॉग छंट क्यों नहीं रहा? जाने वैज्ञानिक वजह-

  1. तापमान इनवर्शन
    सर्दियों में जमीन की हवा ठंडी और ऊपर की गर्म रहती है। यह परत प्रदूषकों को नीचे ही फँसा लेती है। वे ऊपर नहीं उठ पाते और स्मॉग की मोटी परत बन जाती है।
  2. अत्यंत धीमी हवा
    इस समय हवा की रफ्तार 3–8 किमी/घंटा है। यानी प्रदूषक फैल नहीं पा रहे, लगातार जमा हो रहे हैं।
  3. ट्रैफिक और औद्योगिक धुआँ
    दिल्ली में रोज लगभग 10 लाख वाहन चल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल से निकलने वाली NOx और CO गैसें धूप में रिएक्ट होकर ओजोन बनाती हैं, जिससे स्मॉग और घना होता है। कंस्ट्रक्शन भी एक बड़ा कारण है, 38% PM2.5 और 56% PM10 इसी से पैदा होता है।
  4. पराली, कूड़ा और लैंडफिल
    पराली का धुआँ, लैंडफिल साइटों में लगती आग और घरों में बायोफ्यूल का इस्तेमाल प्रदूषण को कई गुना बढ़ाता है।

राहत कब?

मौसम विभाग का कहना है कि 27–28 नवंबर से पहले सुधार की संभावना बेहद कम है। न हवा चल रही है, न बारिश की उम्मीद है, इसलिए अगले कुछ दिन दिल्ली-NCR की साँसें और भारी कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: संडे को भी नहीं रुकी अमेठी की रफ्तार, SIR को लेकर ‘ऑपरेशन नॉन-स्टॉप’ मुहिम जारी

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago