लाइफस्टाइल

Health Tips: कब्ज और आंतों की सूजन का आयुर्वेदिक इलाज, आचार्य बालकृष्ण ने बताया चमत्कारी पत्ते..

Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, फास्ट फूड, नींद की कमी और पानी की कमी के कारण कब्ज (Constipation) और आंतों की सूजन (Inflammation of Intestine) जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। परंतु आयुर्वेद में हर समस्या का समाधान प्रकृति में ही मौजूद है। आचार्य बालकृष्ण जी ने हाल ही में बताया कि कुछ आम लेकिन प्रभावशाली पत्ते रोजाना सेवन करने से ये परेशानियां जड़ से खत्म हो सकती हैं।

कौन से है यह पत्ते?

बेल के पत्ते (Bael Leaves)– ठंडक और पाचन सुधारने के लिए।

गुड़हल के पत्ते (Hibiscus Leaves)– पेट की गर्मी शांत करता है, सूजन और कब्ज को ठीक करता है।

पुदीना के पत्ते (Mint Leaves)– ठंडक, एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी।

कैसे करें सेवन?

रोजाना सुबह खाली पेट 2 ताजे पत्ते चबा-चबाकर खाएं। इन्हें अच्छी तरह चबाकर खाने से यह पेट में जाकर आंतों की सफाई करते हैं और पाचन को दुरुस्त करते हैं। चाहें तो इनका रस निकालकर एक चम्मच शहद के साथ भी ले भी सकते हैं।

क्या फायदे हैं?

  • कब्ज से राहत – यह पत्ते आंतों की गति को संतुलित करते हैं, जिससे मल नियमित रूप से बाहर निकलता है।
  • आंतों की सूजन कम होती है – इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट की अंदरूनी सूजन को कम करते हैं।
  • पेट साफ और हल्का महसूस होता है – यह पत्ते टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और पेट में गैस, भारीपन को दूर करते हैं।
  • लिवर को भी फायदा – ये पत्ते लिवर की कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाते हैं।

ये भी पढ़े: Sawan Putrada Ekdashi 2025: संतान प्राप्ति और सुखी पारिवारिक जीवन के लिए करें ये व्रत, जानिए क्या हैं तिथि और महत्व

कब्ज और आंतों की सूजन जैसी समस्याएं आजकल बहुत आम हैं, लेकिन इनका समाधान रसोई में ही छिपा है। यदि रोजाना सिर्फ 2 पत्तों को अपनी दिनचर्या में शामिल किया जाए, तो पेट से जुड़ी कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आचार्य बालकृष्ण का यह सुझाव प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने वालों के लिए एक अमृत समान है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

2 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

2 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

2 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

3 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

3 hours ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

3 hours ago