लाइफस्टाइल

Health Tips : अच्छी सेहत के लिए आप भी करते है एक्सट्रा विटामिन D का उपयोग, दिल और किडनी को सबसे बड़ा खतरा

Health Tips : शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला विटामिन D, जब अत्यधिक मात्रा में लिया जाए, तो जानलेवा भी साबित हो सकता है। विशेष रूप से हृदय और गुर्दों के लिए यह अत्यधिक खतरनाक हो सकता है।

विटामिन D ज़रूरी लेकिन मात्रा मायने रखती है

विटामिन D हड्डियों की मजबूती, लेकिन अत्यधिक विटामिन D लेने से ब्लड में कैल्शियम की मात्रा बहुत बढ़ने लगती है। इस स्थिति को हाइपरकैल्सीमिया कहते हैं। यह आपके शरीर में जमा होता है। इसलिए बहुत ज्यादा लेने पर टॉक्सिसिटी का खतरा बढ़ जाता है।

गुर्दों और हृदय पर प्रभाव

कैल्शियम जमाव (nephrocalcinosis) से किडनी स्टोन बनते हैं और किडनी की कार्यक्षमता अचानक गिर सकती है। यह किडनी फेल्योर तक ले जा सकता है। उच्च कैल्शियम दिल की धड़कन में गड़बड़ी (arrhythmia), पल्स के अराजक बदलाव, और धमनी कठोरता (vascular calcification) का कारण बनता है। जो हाई ब्लड प्रेशर और कार्डियक अरेस्ट सहित गंभीर दिक्कतें खड़ी कर सकता है।

विटामिन D ज़्यादा लेने से हुआ निधन

2024 में लंदन में 89 वर्षीय डेविड मिचेनर का विटामिन D ज़्यादा लेने से निधन हो गया। उन्होंने लगभग नौ महीनों तक बेहद उच्च मात्रा ली थी, जिससे उनकी कैल्शियम स्तर रिकॉर्ड तक पहुंच गया। उन्हें किडनी व दिल की विफलता हुई। कोरॉनेट की रिपोर्ट में सप्लीमेंट पैकेजिंग पर जोखिमों के चेतावनी न होने की बात कही गई।

सबसे ज्दाया प्रभाव किस पर पड़ता है?

विटामिन D की ज्यादा मात्रा का असर सबसे पहले किडनी पर  पड़ता है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, इससे किडनी में स्टोन, कैल्शियम जमना (नेफ्रोकेल्सिनोसिस) और अचानक किडनी खराब होने की समस्या हो सकती है. इसके बाद सबसे ज्यादा असर हार्ट पर पड़ता है और इसके कारण हार्ट अटैक तक हो सकता है।

ये भी पढ़े : Green Cardamom : इलायची का कमाल! स्वाद के साथ ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत का रखे ख्याल

सावधानी ही सबसे बड़ी दवा

विटामिन D बेहद जरूरी है, लेकिन ज्यादा अक्सर अधिक लाभ नहीं होता बल्कि नुकसान दे सकता है। बिना डॉक्टर से सलाह लिए लेबल के निर्देश से अधिक मात्रा में नहीं लेना चाहिए। नियमित ब्लड टेस्ट (विटामिन D व कैल्शियम दोनों) से स्तरों की निगरानी जरुरी है, खासकर जब उच्च खुराक ली जा रही हो।

Shweta Gupta

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

29 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

53 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

3 hours ago