लाइफस्टाइल

पेट के बल सोने की है आदत? संभल जाएं… हो सकती है ये परेशानियां

Healthy Lifestyle Tips: सोना हम सभी के लिए बेहद आवश्यक है. पर्याप्त मात्रा में नींद न लेने से कई परेशानियां भी होती है. ऐसे में लोग अक्सर थकान या फिर आदत होने की वजह से पेट के बल सो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट के बल सोना काफी हानिकारक होता है.नहीं तो आइए जानते हैं-

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पोजीशन शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकती है. शुरुआत में तो आपको ये काफ आरामदायक लगती है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से कई तरह की परेशानियों का जन्म होने लगता है.

रीढ़ की हड्डी पर दबाव

हम सभी जानते हैं कि रीढ़ की हड्डी हमारे पूरे शरीर का सहारा होती है. पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है, जिससे उसकी नैचुरल कर्व खराब होने लग जाता है. इसकी वजह से पीठ दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और स्लिप डिस्क जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

झुर्रियां और पिंपल्स का होना

अगर आप पेट के बल सोते हैं तो ये जानते हीं होंगे कि पेट के बल सोने से चेहरा तकिए से चिपकता है, जिससे स्किन पर बार-बार रगड़ खाती है. इस तरीके से सोने से चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आ सकती हैं और पिंपल्स या स्किन एलर्जी की परेशानी भी हो सकती है.

पाचन तंत्र पर असर पड़ना

इतना ही नहीं, यह पोजीशन पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचाता है. पेट के बल सोने से पेट पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे गैस, अपच और एसिडिटी जैसी परेशानियां होने लगती है. लंबे समय तक ऐसा करने से गैस की समस्या हो सकती है.

कंधों और गर्दन में दर्द होना

पेट के बल सोने से सांस लेने में आसानी के लिए सिर को एक तरफ मोड़ना पड़ता है. लगातार ऐसा करने से गर्दन की मांसपेशियों पर तनाव बढ़ने लगाता है. यही कारण है कि सुबह उठते ही अकड़न,दर्द या सिरदर्द की समस्या होने लगती है. कंधों पर भी दबाव पड़ता है, जिससे जकड़न जैसे समस्या होती है.

ये भी पढ़ेWalnuts health benefits: अखरोट के इन फायदों से सेहत में लाएं जबरदस्त बदलाव

(Desclaimer: यह खबर जानकारी के आधार पर लिखी गई है. न्यूज इंडिया 24×7 इसकी पुष्टि नहीं करता. यदि आपको कोई समस्या होती है तो अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें)

Ranjana Kumari

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

37 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

51 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago