Haryana News : आजकल लोग अपने आप को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज का सहारा ले रहे हैं। वेट बढ़ाने और कम करना हो तो सबसे पहले जिम की ओर भागते हैं ऐसे में तरह-तरह की कसरत और प्रोटीन लेना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसी बीच हरियाणा के फरीदाबाद से दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है। जिसमें जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान एक युवक को दिल का दौरा पड़ गया और वह अचानक गिर गया। इसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, दर्दनाक घटना में मरने वाले की पहचान 35 साल के पंकज शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंकज मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्त के साथ सेक्टर-9 की जिम गए थे। अपने वजन को घटाने के लिए पंकज पिछले चार महीनों से जिम जा रहा था। ये पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। लेकिन किसको पता था कि ऐसा करना उसके लिए जानलेवा साबित हो जाएगा।
सोशल मीडिया पर 10 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पंकज शोल्डर पुल-अप्स कर रहा था, तभी अचानक से वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। जिम में मौजूद लोग पंकज को उठाने और पानी पिलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह उल्टी कर देता है। इस घटना के बाद दोस्तों ने उसे दो बार सीपीआर भी दिया, लेकिन वह होश में नहीं आया। इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों डॉक्टर को बुलाया। लेकिन इससे पहले ही पंकज ने दम तोड़ दिया था।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…