खेल

ओपनिंग करना उसकी जगह नहीं थी…पूर्व भारतीय कप्तान ने की शुभमन गिल की सराहना, दोहरे शतक को बताया मास्टरक्लास

India vs England 2nd Test:भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहें दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल ने 269 रनों की शानदार पारी खेली.भारतीय कप्तान की पारी की सराहना करते हुए भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इसे बेहतरीन मास्टरक्लास बताया. इस दौरान गांगुली ने यह भी कहा कि गिल ने आखिरकार टेस्ट बल्लेबाजी क्रम में नंबर 4 पर अपनी स्थिति पा ली है.

सौरव गांगुली ने की गिल की पारी की सराहना

पूर्व भारतीय कप्तान ने युवा कप्तान की प्रशंसा करते हुए लिखा कि गिल की शानदार पारी…बिलकुल बेदाग. इंग्लैंड में मैंने किसी भी युग में सबसे बेहतरीन पारियों में से एक देखी है. पिछले कुछ महीनों में बहुत सुधार हुआ है. शायद टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करना उनकी जगह नहीं थी. उन्होंने कहा कि गिल ने अपने करियर की शुरुआत ओपनर के तौर पर की थी ने अब नंबर 4 की महत्वपूर्ण जगह पर कदम रखा है. यह पहले विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के पास थी और अब गिल ने इसे अपना बना लिया. दिन के खेल के बाद गिल ने भी अपनी पारी को लेकर कहा कि यह सीरीज से पहले की गई मेरी मेहनत का नतीजा है. मुझे खुशी है कि इसका नतीजा मिल रहा है.

भारत के पास 510 रनों की बढ़त

इससे पहले दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन यानी की गुरुवार को शुभमन गिल की 269 रनों की शानदार पारी के बदौलत भारत ने 587 रनों का विशाल स्कोर बनाया . पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा कर रही मेजबान टीम दूसरे दिन स्टंप्स तक 3 विकेट 77 रन बनाए है, अभी भारत के पास 510 रनों की शानदार बढ़त है.

पहले भारतीय और एशियाई कप्तान

बता दें कि 25 वर्षीय गिल इंग्लैंड में टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान बन गए. उन्होंने कोहली के 254* रन को भारतीय टेस्ट कप्तान द्वारा सर्वोच्च स्कोर के रूप में और तेंदुलकर के 241* रन को एशिया के बाहर किसी भारतीय द्वारा सर्वोच्च स्कोर के रिकार्ड भी तोड़ दिया. उनकी पारी ने इंग्लैंड में भारत के सर्वोच्च टेस्ट स्कोर के रूप में द ओवल में सुनील गावस्कर के 221 रन को भी पीछे छोड़ दिया.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago