दुनिया

अमेरिकी संसद के दोनों सदनों से पास हुआ ट्रंप का 800 पेज वाला वन बिग ब्यूटीफुल बिल, इसी को लेकर मस्क से हुई थी भिड़ंत

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चर्चित वन बिग ब्यूटीफुल बिल (One Big Beautiful Bill) अमेरिकी संसद के दोनों सदनों से पास हो गया है। गुरुवार देर रात इसे हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में पेश किया गया, जहां 218-214 के अंतर से यह पास हुआ। यह बिल ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की एक बड़ी उपलब्धि बताई जा रही। विधेयक सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में पेश होने के बाद राष्ट्रपति के पास भेजा गया है। इस विधेयक पर वोटिंग के दौरान 2 रिपब्लिकन सांसदों ने पार्टी लाइन से हटकर डेमोक्रेटिक के पक्ष में मत डाला।

डेथ टैक्स से दिलवाई आजादी

डोनाल्ड ट्रंप ने इस बिल के पास होने पर कहा कि मैंने लाखों परिवारों को डेथ टैक्स से आजादी दिलाई है। अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर इससे बेहतर गिफ्ट लोगों के लिए नहीं हो सकता। लोगों से जो मैंने वादा किया था, वह पूरा कर रहा हूं। बिल पारित होने के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार शाम 5 बजे अपने प्रमुख कर छूट और खर्च कटौती बिल पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं। 4 जुलाई को हस्ताक्षर समारोह ऐसे समय में होगा जब इस छुट्टी के अवसर पर व्हाइट हाउस में पिकनिक का आयोजन किया जाएगा।

800 पेज का है One Big Beautiful Bill

800 से अधिक पृष्ठों के इस बिल को पारित करवाने के लिए ट्रंप को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। जीओपी नेताओं को इस बिल के लिए रात भर काम करना पड़ा और ट्रंप ने पर्याप्त वोट पाने के लिए होल्डआउट्स पर व्यक्तिगत रूप से दबाव भी बनाया। इस बिल में कर कटौती, सैन्य बजट, रक्षा और ऊर्जा उत्पादन के लिए खर्च में वृद्धि के साथ-साथ स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रमों में कटौती जैसे प्रमुख प्रावधान शामिल हैं।

क्या कह रहा विपक्ष

यह बिल (One Big Beautiful Bill)अवैध प्रवासियों के बड़े पैमाने पर निर्वासन के लिए खर्च बढ़ाने से भी संबंधित है। जबकि अन्य विपक्ष का मानना ​​है कि इस खर्च से देश के स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर असर पड़ने की संभावना है। इसी वजह से उद्योगपति एलन मस्क समेत एक बड़ा वर्ग इस बिल के खिलाफ है और इसकी आलोचना कर रहा है। ट्रंप प्रशासन के अनुसार, यह विधेयक 2017 के टैक्स कट्स एंड जॉब्स एक्ट को स्थायी रूप से लागू करने के साथ-साथ उनके चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, इस विधेयक के पारित होने से कांग्रेस के भीतर मतभेद पैदा हो गए हैं।

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

15 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

16 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

17 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago