Akhilesh Yadav
आजमगढ़/लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वांचल में पार्टी मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने आजमगढ़ में एक नया घर बनवाया है। सपा प्रमुख के इस घर का आज उद्घाटन हुआ। लेकिन काशी के पंडितों की कार्यक्रम में गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है।
बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव गृह प्रवेश कार्यक्रम में काशी के विद्वान ब्राह्मणों को विशेष रूप से बुलाना चाहते थे, लेकिन पंडितों ने आयोजन में शामिल होने से इनकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक इटावा कांड को लेकर काशी के पंडित काफी ज्यादा नाराज हैं। इसी वजह से उन्होंने गृह प्रवेश पूजा कराने से इनकार कर दिया।
काशी के पंडितों के इनकार के बाद अखिलेश ने आजमगढ़ के स्थानीय ब्राह्मणों को बुलाकार गृह प्रवेश की पूजा कराई। जानकारी के मुताबिक सगड़ी क्षेत्र के चंदन जी मेहराज ने गृह प्रवेश की पूजा कराई। वहीं अतरौलिया के पंडित स्याम धर चौबे ने भूमि पूजन कराया है। दोनों स्थानीय पंडितों ने पारंपरिक वैदिक विधियों से गृह प्रवेश की पूजा संपन्न कराई। इस पूजा में अखिलेश यादव परिवार समेत शामिल हुए।
‘तुम्हें देखते ही छूने…’, यूपी के अश्लील दारोगा ने फरियादी से की गंदी बात, SP ने किया लाइन हाजिर
Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…
IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…
Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…
Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…
Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…