उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य में विश्वास की वापसी: बिहार में सरकारी अस्पताल बन रहे लोगों की पहली पसंद

Bihar Government: बिहार में एक दौर ऐसा था जब यहां के प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों पर कोई भी इलाज के लिए जाना नहीं चाहता था। बिहार सरकार के 2006 के आंकड़ों की मानें तो यहां के प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों पर एक माह में आने वाले मरीजों की संख्या केवल 39 हुआ करती थी। लेकिन अब, बिहार बदहाल अस्‍पतालों के उस दौर से बाहर आ चुका है। इसका प्रमाण ये है कि अब हर महीने 11,600 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में आ रहे हैं। जो कि बदलते बिहार की नई तस्वीर है।

फिर से अस्पतालों पर निर्भर हो रहे हैं लोग

दरअसल, साल 2004-05 में राज्य के स्वास्थ्य का कुल बजट महज 705 करोड़ रुपए हुआ करता था, वहीं अब साल 2025 तक यह बजट बढ़कर 20,035 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। जिसका नतीजा ये है कि अब लोग न सिर्फ बड़ी बीमारी, बल्कि टीके और इंजेक्‍शन के लिए भी सरकारी अस्‍पतालों पर निर्भर हो रहे हैं। बजट का यह आंकड़ा बताता है कि सरकार की ओर से स्वास्थ्य व्‍यवस्‍था के सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को सिर्फ एक विभाग नहीं, बल्कि जनविश्वास का भी आधार बनाया है।

अस्पतालों का हुआ विस्तार

2005 के बाद से अब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों का विस्‍तार हुआ है। मुफ्त दवाओं की जांच के लिए बिहार में ही व्‍यवस्‍था की गई है। डॉक्टरों की संख्या और उपस्थिति में भी बड़ा सुधार आया है। अब सरकारी अस्‍पतालों में नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है। जिसके आधार पर बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य सिस्टम को मजबूत करने की कोशिश है।

यह भी पढ़ें: ‘तुम्हें देखते ही छूने…’, यूपी के अश्लील दारोगा ने फरियादी से की गंदी बात, SP ने किया लाइन हाजिर

वहीं, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की बात करें तो बिहार में एशिया का दूसरा बड़ा अस्‍पताल बन रहा है। इतना ही नहीं, बिहार दूसरा ऐसा राज्‍य होगा जहां दो AIIMS होंगे। एक तरफ पटना (Bihar Government) में एम्‍स बन चुका है। वहीं दरभंगा में एम्‍स का निर्माण शुरू हो गया है। बताते चलें कि साल 2005 से पहले सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बिहार में 6 हुआ करती थी। जो अब बढ़कर 11 हो चुकी है। वहीं, प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का काम पूरा होने के बाद यह संख्‍या 15 हो जाएगी। इसके अलावा 9 जिलों में 9 नए मेडिकल कॉलेज बनाने का भी प्रस्ताव है।

यह भी देखें: Delhi Old Vehicle Ban: तेलबंदी पर पलटी सरकार, Delhi में हटाया पुरानी गाड़ियों पर Ban

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

25 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

41 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

44 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

1 hour ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

2 hours ago