राजस्थान

CM भजनलाल से मिले राजस्थान के नव नियुक्त DGP राजीव शर्मा, पदभार ग्रहण के बाद पहली मुलाकात

जयपुर। राजस्थान के नव नियुक्त डीजीपी राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजीव कुमार शर्मा की पुलिस महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण के बाद यह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पहली मुलाकात है।

चार्ज लेने के बाद क्या कहा

1990 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय (PHQ) पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। चार्ज लेने के बाद डीजीपी राजीव शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता की सेवा के इस अवसर को मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। मुख्यमंत्री और राज्य की सरकार ने जो विश्वास जताया है उसके लिए मैं अपना आभार व्यक्त करता हूं।

नए डीजीपी ने कहा कि पुलिसिंग के हिसाब से हम राजस्थान को पूरे देश में मॉडल राज्य बनाएंगे। प्रत्येक पुलिस स्टेशन को आम व्यक्ति के अनुकूल बनाएंगे। जनता के लिए पुलिसकर्मियों का अच्छा व्यवहार हो, इसकी हम पूरी कोशिश करेंगे। इसके साथ ही हम अपराधों को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश करेंगे। हम बढ़ते साइबर क्राइम को कंट्रोल करने की भी कोशिश करेंगे।

2 साल का होगा कार्यकाल

बता दें कि राजीव शर्मा का बतौर DGP कार्यकाल 2 साल का होगा। शर्मा के पास पुलिस सेवा का 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। अभी तक वो नई दिल्ली में ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPRD) के डायरेक्टर जनरल पद पर तैनात थे। बुधवार को केंद्र सरकार ने आईपीएस राजीव शर्मा को रिलीव किया था। जानकारी के मुताबिक सोमवार को राज्य सरकार ने उन्हें रिलीव करने के लिए केंद्र को पत्र लिखा था।

यह भी पढ़ें-

हिमाचल में बारिश का कहर, 62 लोगों की मौत, 8 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

1 hour ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

2 hours ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

2 hours ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 hours ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

3 hours ago