उत्तर प्रदेश

‘तुम्हें देखते ही छूने…’, यूपी के अश्लील दारोगा ने फरियादी से की गंदी बात, SP ने किया लाइन हाजिर

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बावजूद यूपी पुलिस सरकार की किरकिरी कराने से बाज नहीं आ रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक दारोगा ने अपनी करतूत से खाकी को शर्मसार कर दिया। कि ऐसी करतूत सामने आई है जिसने खाकी को शर्मसार कर दिया। मामला बांदा जिले का है, जहां ससुरालियों से पीड़ित महिला न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई तो दारोगा न्याय दिलाने के नाम पर उससे अश्लील बातें करने लगा।

पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

इतना ही नहीं, दारोगा पीड़ित महिला से फोन पर भी अश्लील बातें करने लगा, जिसके बाद महिला ने दारोगा की फोन कॉल को रिकॉर्ड कर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में जाकर अपनी फरियाद सुनाई। महिला का आरोप है कि दारोगा ने (UP News) उससे न सिर्फ अश्लील बातें की, बल्कि अश्लील इशारे करते हुए उसे परेशान किया। साथ ही दरोगा ने बात न मानने पर उसके ससुरालियों के ऊपर से मुकदमा हटाने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, रिकॉर्डिंग में दारोगा जी कहते सुनाई दिए कि आपको देखते ही छूने का मन कर रहा था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पुराने वाहनों को भी मिल सकेगा ईंधन! रेखा सरकार के यूटर्न की ये है बड़ी वजह

बता दें, यह मामला बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र की बरछा चौकी से सामने आया है। जहां दरोगा पवन कुमार की ऑडियो सामने आया है, जिसमें अश्लील बातें करते हुए सुनाई दिए। नरैनी तहसील के कालिंजर थाना के एक गांव की की रहने वाली शशि ने 15 जून को अपने ससुरालियों के खिलाफ थाना कालिंजर में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे की जांच कालिंजर थाना क्षेत्र के बरछा पुलिस चौकी के इंचार्ज पवन कुमार कर रहे थे।

यह भी देखें: Kuldeep Dhaliwal: AAP सरकार को तगड़ा झटका, Kuldeep Dhaliwal ने दिया इस्तीफा |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago