खेल

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में गिल का धमाका, दोहरा शतक जड़ तोड़े दो बड़े रिकॉर्ड

England vs India, 2nd Test: बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। आज यानी गुरुवार को मैच का दूसरा दिन है। अभी दिन के दूसरे सेशन का खेल चल रहा है। इस बीच भारतीय टीम ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 554 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और आकाशदीप फिलहाल पिच पर हैं। कप्तान गिल ने 250 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। अभी वह 260 रन बनाकर नाबाद हैं।

जडेजा संग 203 रन की पार्टनरशिप

शुभमन गिल ने रवींद्र जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 203 रन की पार्टनरशिप की है। जडेजा 89 रन बनाकर जोश टंग को अपना विकेट थमा बैठे। बता दें कि गिल और जडेजा की साझेदारी इंग्लैंड में भारत की तरफ से छठे विकेट के लिए तीसरे सबसे बड़ी साझेदारी है।

शुभमन गिल ने बनाए दो बड़े रिकॉर्ड

कप्तान शुभमन गिल ने अपनी इस पारी से दो बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। गिल टेस्ट मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान विराट कोहली के 254 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बता दें कि कोहली ने साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में 254 रन की नाबाद पारी खेली थी।

इसके साथ ही शुभमन गिल इंग्लैंड के मैदान पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने सुनील गावस्कर के 46 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गावस्कर ने 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में 221 रन की पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें-

चहल से भी बड़ी मुसीबत…! हर महीने अपनी बीवी को 4 लाख का मुआवजा देगा ये भारतीय क्रिकेटर

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

27 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

31 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

58 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago