दिल्ली/NCR

दिल्ली में पुराने वाहनों को भी मिल सकेगा ईंधन! रेखा सरकार के यूटर्न की ये है बड़ी वजह

End of Life Vehicles: दिल्ली में पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लगाने वाले आदेश को अभी सिर्फ 2 दिन ही हुए थे, लेकिन आज पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिरसा ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी CAQM को पत्र लिखकर इसे रोकने को कहा है। सिरसा ने पत्र में इसकी वजह भी बताई हैं। अब अपने फैसले पर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार को यूटर्न लेना पड़ गया है। जानते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह रही जो सरकार ने ये कदम उठाया?

CAQM को पर्यावरण मंत्री ने लिखा पत्र

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिरसा ने CAQM को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि मैं आज से दिल्ली में जीवन काल पूरे कर चुके वाहनों के संबंध में परिवहन विभाग के निर्देश संख्या 89 के कार्यान्वयन को रोकने का अनुरोध करता हूं। इस निर्देश को 1 जुलाई 2025 को लागू किया जाना था, लेकिन इस निर्देश के लागू होने से पहले कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना जरूरी है।

दिल्ली सरकार का उद्देश्य भी आयोग के अनुरूप

उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य भी पूरी तरह से आयोग के उद्देश्य के अनुरूप है। सरकार भी चाहती है कि धीरे-धीरे प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाया जाए और इसके लिए एक व्यापक वायु प्रदूषण शमन कार्य योजना भी लागू की गई है। दिल्ली हाई कोर्ट भी ईओएल वाहनों के पंजीकरण रद्द करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश का पालन कर रहा है कि वो दिल्ली की सड़कों पर न चलें।

परिचालन और ढांचागत चुनौतियां

हालांकि,जहां तक DNPR(निर्देश संख्या 89) के कार्यान्वयन का संबंध है,जिसमें EOL वाहनों को ईंधन के आधार पर पहचानना है,इसमें कई परिचालन और ढांचागत चुनौतियां हैं। वर्तमान में इस आदेश को लागू करना संभव नहीं होगा। वास्तव में,निर्देश संख्या 89 का तत्काल कार्यान्वयन अपरिपक्व और संभावित रूप से प्रतिकूल होगा।

यह भी पढ़ें: कल से दिल्ली में RSS की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक, शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर रहेगा फोकस

पर्यावरण मंत्री ने आगे लिखा कि हम CAQM से दृढ़ता से आग्रह करते हैं कि निर्देश संख्या 89 के कार्यान्वयन को तब तक रोक दिया जाए,जब तक कि ANPR प्रणाली पूरे NCR में सहज रूप से एकीकृत न हो जाए। सिरसा ने कहा कि हमें विश्वास है कि दिल्ली सरकार के चल रहे बहु-आयामी प्रयासों से वायु गुणवत्ता में पर्याप्त सुधार हासिल होगा। दिल्ली सरकार आयोग के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है।

यह भी देखें: Voter List Row: Bihar चुनाव में वोटबंदी का हंगामा, विपक्ष ने चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप | Top

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

25 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

31 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

3 hours ago