दुनिया

तकनीकी खराबी या कुछ और… 13 दिन से केरल एयरपोर्ट पर क्यों खड़ा है ब्रिटेन का F-35 फाइटर जेट

नई दिल्ली। आसमान का बादशाह कहा जाने वाला ब्रिटिश रॉयल नेवी का फाइटर जेट F-35 पिछले 13 दिनों से केरल के तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा है। 14 जून की रात केरल के तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक लैंडिंग के बाद फाइटर जेट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से फिर यह वापस नहीं जा सका।

ब्रिटेन से आई इंजीनियर्स की टीम

फिलहाल 13 दिन से यह फाइटर जेट केरल के एयरपोर्ट पर ही खड़ा है। 918 करोड़ रुपए की कीमत वाला यह लड़ाकू विमान ब्रिटिश रॉयल नेवी के HMS प्रिंस ऑफ वेल्स कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का हिस्सा है। F-35 को दुनिया के सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट में से एक माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेट को ठीक करने के लिए ब्रिटेन से इंजीनियर्स की टीम को बुलाया गया था।

लेकिन कई बार रिपेयरिंग के बाद भी विमान अभी उड़ने की स्थिति में नहीं है। ब्रिटेन से आई इंजीनियरों की टीम अब तक विमान को रिपेयर नहीं कर पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब लड़ाकू विमान को मिलिट्री कार्गो एयरक्राफ्ट के जरिए टुकड़ों में वापस ब्रिटेन ले जाया जाएगा। इस बीच सोशल मीडिया पर विमान की तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। यूजर्स तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं कि क्या विमान के भारत में रुकने की वजह तकनीकी खराबी ही है या फिर कुछ और…

बेहद खास है एफ-35 फाइटर जेट

ब्रिटिश एयर फोर्स में लाइटनिंग के नाम से मशहूर F-35 मॉडल, फाइटर जेट का शॉर्ट टेक ऑफ/वर्टिकल लैंडिंग (STOVL) वैरिएंट है। इसे खास मिशन के लिए डिजायन किया गया है, जिसमें शॉर्ट-फील्ड बेस और एयर कैपेबल जहाजों से ऑपरेट करना शामिल है। बता दें कि F-35B पांचवीं पीढ़ी का एकमात्र ऐसा लड़ाकू विमान है जिसमें छोटी उड़ान और वर्टिकल लैंडिंग की क्षमता है।

अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन कंपनी ने F-35B को डेवलप किया है। कंपनी ने साल 2006 इस प्लेन को बनाना शुरू किया था। बनकर तैयार होने के बाद साल 2015 यह अमेरिका की वायुसेना में शामिल हुआ। एफ-35 को पेंटागन के इतिहास का सबसे महंगा विमान माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक F-35 फाइटर प्लेन पर अमेरिका करीब 715 करोड़ रुपए खर्च करता है।

यह भी पढ़ें-

48 घंटे और भारत-अमेरिका के बीच होगी बड़ी ट्रेड डील, राष्ट्रपति ट्रंप का पूरा ध्यान इंडिया पर

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

10 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

33 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

59 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

3 hours ago