गर्मी से आपके दांतों में भी आ सकता है कैविटी, जानें केयर करने का सही तरीका

Health News : गर्मी आते ही आपके शरीर में कई बदलावों को देखा जा सकता है। शरीर के कई अंग जैसे फेस में दाने निकल जाते हैं। का असर आपके पूरे शरीर पर पड़ता है। लिहाजा शरीर पर आने वाली परेशानियों को नकारा नहीं जा सकता है लेकिन बचाया जा सकता है। मई आते-आते गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। इस चिलचिलाती गर्मी में आपके दांतों को भी भारी नुकसान करना पड़ सकता है। जी हां आपने सही सुना है सलाइवा आपके दांतों को सड़ने से बचाता है। गर्मियों में मुंह सूखने की वजह से आपके मुंह से सलाइवा कम होने लगता है। इसका सीधा असर आपके दांतों पर पड़ता है। ऐसा होने पर आपको चबाने और खाने में दिक्कत हो सकती हैं।  

दरअसल, गर्मी के बढ़ने से आपके शरीर में पसीना ज्यादा बेहता है जिससे आपकी बॉडी में पानी की मात्रा कम होना शुरू हो जाती है। अब पानी कम होता है तो सलाइवा भी कम बनता है। सलाइवा आपके दांतों को कई इंफेक्शन से बचाता है। ऐसा होने पर दांतों को बैक्टीरियल इंफेक्शन और सड़न का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि आप इस गर्मी अपने दांतों की कैसे देखभाल करें और कैसे उन्हें खराब होने से बचा सकते हैं…

  1. बॉाडी को हमेशा हाइड्रेटेड रखें
    गर्मियों में आपकी बॉडी का हाइड्रेटेड होना सबसे ज्यादा जरूरी है। आपके शरीर को पानी की मात्रा सही से न मिलने पर कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। पानी की सही मात्रा शरीर में पहुंचने के लिए आपको दिन में कम से कम दो लीटर पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही आपको पानी से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
  2. इन चीजों को अपने आहार में लाएं
    अपने दांतों को हेल्दी रखने के लिए आप सबसे पहले तो स्मोकिंग छोड़ दें। अपने मुंह में सलाइवा की मात्रा को बढ़ाने के लिए शुगर फ्री कैंडी और गम को चबा सकते हैं।
  3. अपनी लाइफस्टाइल में इन बदलावों को करें
    गर्मियों में एलर्जी व जुकाम की वजह से आपकी नाक बंद हो सकती है और सूजन हो सकती है। इसके कारण सोते समय आप नाक से सांस लेने के बदले आप मुंह से सांस लेने लगते हैं। इससे भी आपके दांतों को समस्या हो सकती है। इसलिए एलर्जी को पता लगते ही आप तुरंत किसी डॉक्टर को दिखाएं साथ ही सेलाइन नेज़ल स्प्रे या डिकॉन्गेस्टेंट का यूज करें और अपने बेडरूम में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें।
Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

31 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago