iran
Iran Israel War: इजरायली रक्षा बलों यानी IDF ने मंगलवार को ईरान के नए आर्मी चीफ ऑफ़ स्टाफ अली शादमानी को मारने का दावा किया है। अली शादमानी ईरान के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों में से एक थे। वो सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई के सबसे करीबियों में माने जाते थे।
अली शादमानी ईरान की खतम-अल-अनबिया हेडक्वार्टर्स यानी सैन्य आपात कमान के हेड थे। 4 दिन पहले ही उन्होंने यह पद संभाला था। इजरायली हमले में ही मारे गए मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की उन्होंने जगह ली थी। अली राशिद पिछले शुक्रवार को मौत हुई थी।
कहा जा रहा कि अब इस युद्ध में अमेरिका भी कूद सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले ही वापस लौट जाएंगे। ट्रंप ने लोगों से तुरंत तेहरान खाली करने को कहा है। भारत ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी किया है। तेहरान में सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित जगह पर जाने का आदेश दिया गया है।
ईरान में भारतीय दूतावास ने आदेश दिया है कि सभी भारतीय नागरिक जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तुरंत तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान और संपर्क नंबर प्रदान करें। संपर्क करने के लिए नंबर भी जारी किया गया है- +989010144557; +989128109115; +989128109109
इसके साथ ही कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिकों और पीआईओ को, जो अपने स्वयं के संसाधनों का उपयोग करके तेहरान से बाहर जा सकते हैं, शहर के बाहर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
मालूम हो कि 13 जून, शुक्रवार सुबह इजरायल ने ईरान की न्यूक्लियर साइट और सैन्य ठिकानों पर बमबारी की। इसके बाद से दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। पिछले 5 दिनों में ईरान के 30 सैन्य अधिकारी और कई वैज्ञानिकों की मौत हो चुकी है। ईरानी मीडिया के मुताबिक हमले में 230 लोगों की मौत हुई है जबकि 1200 से ज्यादा घायल हैं। वहीं इजरायल में भी 24 लोगों की मौत हुई है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…