Iran Israel Conflict : कनाडा में जारी जी-7 सम्मेलन को बीच में छोड़कर वापस अपने देश लौटे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर दावा किया जा रहा था कि ट्रंप इजरायल-ईरान के बीच हो रहे तनाव को लेकर वापस वाशिंगटन लौट गए हैं. ट्रंप को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर चुप्पी तोड़ते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति कहा कि यह अफवाह मात्र है. उन्होंने इसके लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी बुरा-भला कह दिया है.
वॉशिंगटन लौट ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि पब्लिसिटी की चाहत रखने वाले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि मैं जी-7 शिखर सम्मेलन छोड़कर वापस कनाडा से वाशिंगटन डी.सी. जा रहा हूं ताकि इजरायल और ईरान के बीच युद्ध विराम पर काम कर सकूं. ये गलत है.
ज्ञात हो कि ट्रंप ने जी-7 सम्मेलन के दौरान ग्रुप की अहमियत को लेकर भी कई सवाल खड़े किए. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 2014 में जी-7 से रूस को को निकालना गलत था. क्योंकि इसके बाद से से ही दुनिया अस्थिर हुई. उन्होंने चीन को जी-7 में शामिल करने का सुझाव रखा.
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान और इजरायल संघर्ष को लेकर भी पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान को अपनी परमाणु योजनाओं पर लगाम लगानी होगी नहीं तो बहुत देर हो जाएगी.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…