देश

इन राज्यों में 30 जून तक भारी बारिश, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, जानें कब पहुंचेगा मानसून

Weather Update: 24 मई से 24 जून के बीच दिल्ली को छोड़कर देश के सभी राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 30 जून तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश के कारण कई राज्यों में लोगों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। राजधानी दिल्ली में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में कब आएगा मानसून

मौसम विभाग ने आज राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ तेज आंधी आने के आसार जताए गए हैं। गुरुवार, 26 जून तक मानसून आने वाला है। इस दौरान दिल्ली और आस-पास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार, 24 जून को गुजरात के सूरत में भारी बारिश हुई। कई हिस्से में बाढ़ आने के कारण स्कूल बंद कर दिए गए। कच्छ में आज भी येलो और बाकी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

7 दिनों तक बारिश का अनुमान

महाराष्ट्र के नासिक के कुछ हिस्से गोदावरी नदी के उफान के कारण जलमग्न हो गए थे और केरल में बारिश हुई।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी के अनुसार, आज यानी 25 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश का अनुमान है। कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है। मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी अगले सात दिनों तक भारी बारिश होगी।

इन जगहों पर भारी बारिश

24 से 30 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 25 से 27 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में, 27 से 30 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 24 से 27 जून के दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है। 27 को पश्चिमी राजस्थान, 24 और 27 को पूर्वी राजस्थान, 25 और 26 को हरियाणा और पंजाब, 25 और 27 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

8 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

8 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

10 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

11 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

11 hours ago