व्यापार

Gold Price : वाह! सोना-चांदी हो गया सस्ता, कीमत जान आप भी रह जाएंगे हैरान, गोल्ड में इतने हजार की गिरावट

New Delhi : भारत में महिलाओं के लिए सोना- चांदी का बहुत महत्व होता है। 24 जून 2025 यानी की आज को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में ही कमी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 97,288 रुपये है। वहीं, चांदी की कीमत में भी कम हो गई है। इसका मतलब आपके लिए सुनहरा मौका है। जो भी सोने और चांदी खरीदना चाहते हैं वो आज ही खरीद लें।

सोना हुआ 2 हजार सस्ता

राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत आज 97,288 रुपये है, जो कल 99,348 रुपये था। वहीं 995 शुद्धता वाला सोना 96,898 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कल 98,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने की बात करें तो ये आज 89116 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिक रहा है, जो कल 91,001 रुपये का था। 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने की कीमत आज 72,966 रुपये है और 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 56,913 रुपये है।

चांदी में भी आई गिरावट

वहीं चांदी की बात की जाए तो आज का भाव 1,07,063 रुपये किलो है, जो कल 1,05,898 रुपये थी। आपको बता दें ये इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर आपको मेकिंग चार्ज भी अलग से देने होंगे।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

2 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

4 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

5 hours ago