trump-netanyahu
Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच अब तनाव कम होते हुए दिख रहा है। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमले रोकने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना का मकसद पूरा हो गया है। नेतन्याहू ने यह ऐलान ऐसे समय में किया है, जब उनसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों से युद्ध रोकने की अपील कर चुके थे। डोनाल्ड ने दोनों देशों से गुजारिश की है कि प्लीज अब सीजफायर न तोड़ें।
इजरायल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोत्रिच ने ईरान पर बड़ी जीत का दावा किया और कहा कि तेहरान के साथ युद्ध विराम की घोषणा के बाद खतरा दूर हो गया है। इधर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर कमांडर मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर ने अमेरिका को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका हमला करता है तो ईरान पहले से भी खतरनाक जवाब देगा।
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि- जो लोग ईरानी लोगों और उनके इतिहास को जानते हैं, वे जानते हैं कि ईरानी राष्ट्र आत्मसमर्पण करने वाला राष्ट्र नहीं है।
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित ईरान-इज़राइल युद्धविराम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा कदम है और दोनों देशों को इसका पालन करना चाहिए।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…