Categories: Others

Namo Bharat Train : पटरी एक दो ट्रेन, नमो भारत स्टेशन पर दौड़ेगी मेरठ मेट्रो, जानें कैसे

Delhi/Meerut News : दिल्ली से मेरठ की दूरी अब एक घंटे की रह गई है। NCRTC ने सोमवार को दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन से मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन तक पूरे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का सफल ट्रायल किया। देश की पहली रैपिड ट्रेन नमो भारत के सफल ट्रायल के बाद सभी में खुशी की लहर है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने अपने इन प्रोजेक्ट के जरिए वो कर दिखाया, जो भारत में इससे पहले कभी नहीं हुआ था। NCRTC मेरठ मेट्रो के ऑपरेशन के लिए नमो भारत के मार्ग का ही इस्तेमाल करने वाला है। आपको बता दें कि मेरठ मेट्रो उन्हीं पटरियों पर दौड़ेगी, जिस पर नमो भारत रैपिड ट्रेनें दौड़ेंगी।

कुल इतने स्टेशनों से होकर गुजरेगी मेरठ मेट्रो

जानकारी के लिए बता दें कि नमो भारत रैपिड ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से लेकर मेरठ साउथ तक चलाने वाली है। नमो भारत ट्रेन अब जल्द ही सराय काले खां से मोदीपुरम तक की यात्रा शुरू करेगी। जिसके बाद दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड ट्रेन का ये पूरा कॉरिडोर दिल्ली के जंगपुरा से शुरू होकर मोदीपुरम में खत्म होगा। अब इन सब से सबसे सोचने वाली बात ये है कि एनसीआरटीसी मेरठ मेट्रो के संचालन के लिए नमो भारत के इंफ्रा का ही इस्तेमाल करेगा। इस कॉरिडोर में कुल 13 स्टेशन होंगे। इन स्टेशनों में मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो शामिल हैं।

नमो भारत के इन 4 स्टेशनों पर आएगी मेरठ मेट्रो

मेरठ मेट्रो नमो भारत के 4 स्टेशनों- मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम पर रफ्तार भरने वाली है। जिससे आप मेरठ मेट्रो के यात्री नमो भारत के लिए इंटरचेंज कर सकेंगे। इसके लिए, एनसीआरटीसी इन 4 स्टेशनों पर दोनों ट्रेनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था कर रहा है। इन स्टेशनों पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म तैयार किए जा रहे हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

28 minutes ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

44 minutes ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

1 hour ago

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

2 hours ago

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

16 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

18 hours ago