उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में चार बच्चों का पिता बना हैवान : 20 साल की युवती का पहले अपहरण फिर बंधक बनाकर किया निकाह..

Ghaziabad : गाजियाबाद से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय एक युवती ने चार बच्चों के बाप आबिद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आबिद उसी इलाके में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। युवती का कहना है कि आबिद ने उसका अपहरण कर जबरन निकाह किया और उसे बंधक बनाकर रखा। इस दर्दनाक घटना के बाद से वह सदमे में है।

शादी कर बंधक बनाकर रखा

घटना 7 जून की है, जब आबिद के दोस्त शाहरुख युवती को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां पहले से मौजूद आबिद और एक मौलवी ने युवती से जबरदस्ती कागजात पर हस्ताक्षर करवाए और आबिद के साथ निकाह करवा दिया। इसके बाद युवती को बुलंदशहर ले जाकर बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता ने किसी तरह 12 जून को अपने पिता से संपर्क किया, जिन्होंने बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र पहुंचकर उसे छुड़ाया  और घर वापस लाए। युवती का आरोप है कि इस दौरान आबिद शालीमार गार्डन में अपनी दुकान चलाता रहा और शक से बचने के लिए युवती की तलाश का दिखावा करता रहा।

किसी को बताने पर जान से मारने की दे डाली धमकी

युवती ने बताया कि शाहरुख ने उसे रास्ते में रोककर बातों में उलझाया और फिर अपने घर ले गया, जहां यह सारी घटना घटी। उसने यह भी कहा कि आबिद और शाहरुख उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में 22 जून को युवती ने पुलिस में एक और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी की प्रारंभिक शिकायत को अपहरण और बंधक बनाने की धाराओं में बदलकर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

ऋषभ भारद्वाज संवाददाता गाजियाबाद

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

3 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

3 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

4 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

4 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

5 hours ago