News Latest

5 साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव, तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट; पूरे हफ्ते बिगड़ा रहेगा मौसम

Heavy Rainfall Alert: देशभर में मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है। एक साथ 5 साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने से कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफानी हवाओं का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और श्रीलंका के आसपास चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं। इसके अलावा 10 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी असर दिखाएगा, जिससे पूरे हफ्ते कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

11 से 14 मई के बीच रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 14 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। विभाग ने 11-12 मई को जम्मू-कश्मीर और 12-13 मई को हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया है, जिससे फसलों और जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

पूर्वोत्तर भारत में 15 मई तक बारिश

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी मौसम का असर लगातार बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 से 15 मई तक बारिश, तेज हवाओं और आंधी का दौर जारी रह सकता है। खासतौर पर 14 और 15 मई को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिससे जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थितियां पैदा होने की आशंका है।

इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में 9 से 15 मई के बीच तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. मध्य भारत में भी तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. राजस्थान, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है. मछुआरों को 9 से 14 मई तक बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के आसपास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago