उत्तर प्रदेश

‘हाईकोर्ट के आदेश नोएडा में लागू हो’ किसानों ने की मांग, जानें क्या है वजह

Noida Farmers demand : ग्रेटर नोएडा के किसानों ने एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की है और इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को जल्द लागू करने की मांग उठाई है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक मंच) ने साफ कहा है कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

10 प्रतिशत विकसित आबादी भूखंड दिए जाएं

भाकियू अराजनीतिक मंच के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश प्रधान ने बताया कि इसी वर्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रकाश बनाम उत्तर प्रदेश सरकार मामले में 30 मई को आदेश दिया था कि किसानों को 10 प्रतिशत विकसित आबादी भूखंड दिए जाएं। अदालत ने यह भी कहा था कि यह लाभ सिर्फ याचिका दायर करने वाले किसानों तक सीमित न रहे, बल्कि उन सभी किसानों को दिया जाए जो पात्र हैं। कोर्ट ने आठ सप्ताह में आदेश लागू करने के निर्देश भी दिए थे।

प्राधिकरण पर किसानों का आरोप

इसके बावजूद, किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण ने अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं की है। किसानों का कहना है कि शौकीन, सावित्री देवी, खातून और सरजीत जैसे मामलों को देखने के बाद कोर्ट ने प्राधिकरण को सुसंगत आदेश पारित करने को कहा था, लेकिन उस पर भी अमल नहीं हुआ।

किसान आंदोलन जारी रहेगा

प्रकाश प्रधान और जिला बार एसोसिएशन गाजियाबाद के सचिव विनोद कुमार वर्मा ने दोहराया कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई हर हाल में लड़ी जाएगी। उनका कहना है कि जब तक प्राधिकरण कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं करता, किसान आंदोलन जारी रहेगा।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

28 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

58 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago