Wednesday, Aug 26

होम = News Latest = सुबह-सुबह भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, दहशत में घरों से निकले लोग

सुबह-सुबह भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, दहशत में घरों से निकले लोग

Himachal Pradesh Earthquake: हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह 5:46 बजे आए 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके करीब तीन सेकेंड तक महसूस किए गए। धरती हिलते ही कई लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

कई जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके

शिमला के अलावा सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र शिमला के पूर्व-दक्षिण दिशा में, जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र की ओर बताया जा रहा है। राहत की बात है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हिमाचल भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है और इसके कई हिस्से जोन-4 और जोन-5 में आते हैं।

लेह-लद्दाख में भी लगातार महसूस हो रहे झटके

इससे पहले सोमवार सुबह करीब 8:25 बजे लेह-लद्दाख में 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। वहीं, उससे एक दिन पहले भी 4.6 तीव्रता का झटका महसूस हुआ था। लगातार भूकंप के झटकों से इस क्षेत्र में हाल के दिनों में भूकंपीय गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।