Himachal Pradesh Petrol Price: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। 11 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि से दोनों ईंधनों पर 60 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अनाथ बच्चों और विधवाओं के कल्याण के लिए फंड जुटाने के मकसद से ‘अनाथ एवं विधवा सेस’ लागू किया है।
सरकार के फैसले के बाद शिमला में पेट्रोल 102.45 रुपये से बढ़कर 103.05 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल की पहली बिक्री पर 60 पैसे प्रति लीटर का ‘अनाथ एवं विधवा सेस’ वसूला जाएगा।
सरकार के मुताबिक, ‘अनाथ एवं विधवा सेस’ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल अनाथ बच्चों और विधवाओं की सहायता व कल्याण से जुड़े कार्यों में किया जाएगा। सेस लागू होने के बाद प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। ईंधन उपकर हिमाचल प्रदेश VAT संशोधन विधेयक, 2026 के तहत लागू किया गया है। इसके जरिए सरकार को पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर अधिकतम 5 रुपये प्रति लीटर तक ‘विधवा एवं अनाथ उपकर’ लगाने का अधिकार मिला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि उपकर की राशि सरकार अपने विवेक से तय कर सकती है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…