Himachal Weather Update Storm Destruction Houses: हिमाचल प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज तूफान व बारिश ने कई जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया। शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में आंधी इतनी तेज थी कि कई घरों की छतें उड़ गईं, पेड़ धराशायी हो गए और सड़कें अवरुद्ध हो गईं। कई जगह फसलों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
कांगड़ा जिले के छोटा भंगाल क्षेत्र के दियोट गांव में तूफान ने कई घरों की छतें उड़ा दीं और पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। वहीं कुल्लू के काईसधार और मशियार क्षेत्र में 5 से 7 रिहायशी मकानों और करीब 10 गौशालाओं की छतें उड़ गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज हवाओं ने कुछ ही मिनटों में भारी तबाही मचा दी।
मंडी जिले के सुंदरनगर की बीबीएमबी कॉलोनी में पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पंडोह और जोगिंदर नगर में भी आंधी से बस अड्डे और अन्य ढांचों को नुकसान पहुंचा। सराज के जरोल क्षेत्र में पेड़ गिरने से थुनाग-जंजैहली मुख्य मार्ग बंद हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…