Eternal University Controversy: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित इटरनल यूनिवर्सिट से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में तैनात एक सफाईकर्मी पर छात्राओं के बाथरूम में कथित तौर पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगा है। घटना का खुलासा होने के बाद छात्राओं में भारी आक्रोश है और उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही कैंपस में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक बढ़ते आक्रोश के करीब ढाई घंटे बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर पच्छाद पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, आरोपी सफाईकर्मी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी मजदूर झारखंड का रहने वाला है और घटना के बाद वह परिसर से भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि छात्राओं ने उसे पकड़ लिया और कथित तौर पर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आधिकारिक तौर पर किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ भी की है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…