Gurugram power cut: गुरुग्राम की तेज रफ्तार जिंदगी शुक्रवार शाम अचानक थम सी गई। शाम करीब 7:50 बजे रैपिड मेट्रो सेवाएं अचानक बाधित हो गईं, जिससे ऑफिस से लौट रहे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग स्टेशनों पर फंसे रहे, जबकि कुछ यात्री भीषण गर्मी के बीच ट्रेन के अंदर ही लंबे समय तक इंतजार करते रहे। हालात इतने खराब हो गए कि कई यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक पर पैदल चलकर अगले स्टेशन तक पहुंचना पड़ा। रात करीब 8:33 बजे तक मेट्रो सेवा प्रभावित रही, वहीं गुरुग्राम के कई इलाकों में देर रात तक बिजली गुल रहने से साइबर सिटी अंधेरे में डूबी रही।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-72 सबस्टेशन में ट्रांसफॉर्मर सर्किट से तेल का रिसाव हो रहा था। इसी दौरान सुरक्षा के तहत ब्रेकर ट्रिप होने से पहले ही ट्रांसफॉर्मर में जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई। धमाके के कारण करंट ट्रांसफॉर्मर के कॉलर भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई अन्य सिस्टम प्रभावित हुए। इसके बाद सेक्टर-56 और सेक्टर-52 के बड़े 220 केवी सबस्टेशन समेत पांच 66 केवी सबस्टेशन बंद हो गए। इसका असर सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 और मारुति क्षेत्र सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पर पड़ा।
सेक्टर-72 सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर रैपिड मेट्रो गुरुग्राम और दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के गुरुग्राम सेक्शन पर भी पड़ा, क्योंकि इन्हीं लाइनों को इसी सबस्टेशन से बिजली सप्लाई की जाती है। तकनीकी खराबी के बाद पूरे सिस्टम को बहाल करने में करीब ढाई घंटे का समय लगा। बिजली विभाग ने रात करीब 10:10 बजे तक स्थिति को पूरी तरह सामान्य करने का दावा किया।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…