Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट के बीच कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति पर बढ़ते दबाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। बीते 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इस बार पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले 16 मई और 19 मई को भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। लगातार हो रही महंगाई के चलते पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं।
मिडिल ईस्ट संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पेट्रोलियम कंपनियां लगातार सरकार पर ईंधन दरों में बढ़ोतरी का दबाव बना रही थीं। इसके बाद 16 मई को करीब चार साल बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 19 मई को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। अब एक बार फिर फ्यूल प्राइस बढ़ने से आम लोगों पर महंगाई का असर बढ़ने की आशंका है, क्योंकि तेल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर माल ढुलाई और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…