स्वास्थ्य समाचार

HIV टेस्ट के बाद ही बजेंगी शहनाइयां! इस राज्य में शादी से पहले मेडिकल जांच, सरकार लाएगी नया कानून

HIV/AIDS Test : शादी से पहले कई रसमें होती है। उत्तराखंड में शादी के तुरंत बाद शादी का रजिस्ट्रेशन जरूरी हो गया है। लेकिन भारत के एक राज्य ने शादी से पहले एचआईवी टेस्ट अनिवार्य करने पर विचार कर लिया है। जी हां आपने सही सुना, हमारे देश में HIV/AIDS से कई लोग जान गवां रहे हैं। मेघालय सरकार राज्य में बढ़ते HIV/AIDS के मामलों को देखते हुए एक कदम उठाने की तैयारी में है। राज्य सरकार जल्द ही एक नया कानून लाने पर विचार कर रही है, जिसके तहत शादी से पहले HIV/AIDS की जांच करवाना अनिवार्य होगा। स्वास्थ्य मंत्री अम्पारीन लिंगदोह ने शुक्रवार को इस महत्वपूर्ण घोषणा की। राज्य में इस खतरनाक बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

HIV/AIDS को रोकने के लिए कदम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राज्य में HIV/AIDS के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके कारण मेघालय देश में इस बीमारी के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में यह खतरा सबसे अधिक माना जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यदि गोवा में यह टेस्ट अनिवार्य हो सकता है, तो मेघालय में भी ऐसा कानून क्यों न बनाया जाए। उनका मानना है कि इस कदम से पूरे समाज को लाभ होगा और HIV/AIDS के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट नोट तैयार करने का निर्देश

शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन टायन्सॉन्ग की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सामाजिक कल्याण मंत्री पॉल लिंगदोह और ईस्ट खासी हिल्स के आठ विधायकों ने भाग लिया। बैठक में HIV/AIDS से निपटने के लिए एक व्यापक नीति तैयार करने पर विस्तृत चर्चा हुई। स्वास्थ्य विभाग को इस नई नीति के लिए कैबिनेट नोट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। मंत्री लिंगदोह ने बताया कि गारो हिल्स और जयंतिया हिल्स में भी इसी प्रकार की बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि हर क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार रणनीति बनाई जा सके। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केवल ईस्ट खासी हिल्स में ही HIV/AIDS के 3,432 मामले सामने आए हैं, लेकिन इनमें से केवल 1,581 मरीज ही नियमित इलाज करवा रहे हैं।

राज्य में बढ़ते जा रहे मामले, 159 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जयंतिया हिल्स में सबसे अधिक मामले हैं, जो चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब जागरूकता की कमी नहीं है, बल्कि मुख्य चुनौती टेस्टिंग और स्क्रीनिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने की है। ईस्ट खासी हिल्स में 159 लोगों की मौत इसलिए हुई क्योंकि वे एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (ART) का इलाज नहीं करवा सके। मंत्री का कहना है कि अगर सही समय पर उचित इलाज हो जाए, तो HIV/AIDS कोई जानलेवा बीमारी नहीं है। यह कैंसर या टीबी की तरह ही एक उपचार योग्य बीमारी है। उन्होंने यह भी बताया कि मेघालय में इस बीमारी का मुख्य कारण असुरक्षित यौन संबंध हैं। हालांकि नशीली दवाओं के इंजेक्शन से फैलने वाले मामले फिलहाल कम हैं, लेकिन नशेड़ियों की पहचान करना एक बड़ी चुनौती है। सरकार का मानना है कि यह कदम न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य की सुरक्षा करेगा, बल्कि पूरे समुदाय में इस बीमारी को फैलने से भी रोकेगा।

 ये भी पढ़े- IVF से डरते हैं? डॉक्टर मीरा पाठक से जानें सच्चाई, हर 6 में से 1 दंपति की समस्या का समाधान

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago