gold price
Gold Price : सोना खरीदने वाले लोगों के लिए काम की खबर है। वैश्विक व्यापार तनाव में आई कमी और सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग में नरमी के कारण शुक्रवार को सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज करती रहीं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 500 रुपये की तेज गिरावट के साथ 10 ग्राम के लिए 99,120 रुपये पर बंद हुआ। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को यह कीमत 99,620 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसी तरह 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 500 रुपये की गिरावट के साथ 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया, जो पूर्व में 99,250 रुपये था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि घरेलू बाजारों में चांदी की स्थिति देखें तो शुक्रवार को इसकी कीमतें स्थिर रहीं और ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर कारोबार हुआ। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में 0.35 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह 38.92 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी एनालिस्ट के अनुसार, सोने की कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारक हैं। अमेरिकी डॉलर की बढ़ती मजबूती, टैरिफ संबंधित चिंताओं में कमी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों में गिरावट मुख्य वजहें हैं। मजबूत रोजगार बाजार के कारण ये स्थितियां और भी प्रभावित हुई हैं।
बचाया जा रहा है कि अमेरिका ने जापान के साथ व्यापार समझौता कर लिया है और अमेरिका-यूरोपीय संघ के बीच भी समझौते की प्रबल संभावनाएं दिख रही हैं। इसके अतिरिक्त अमेरिका के भारत, मैक्सिको और ब्राजील के साथ भी व्यापार समझौते की उम्मीदें जगी हैं, जो कीमती धातुओं की बिक्री पर दबाव का कारण बन सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने की कीमतें 20.72 अमेरिकी डॉलर यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,347.94 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गईं। एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी का कहना है कि जापान और यूरोपीय संघ जैसे अमेरिकी व्यापार साझेदारों के साथ टैरिफ समझौतों की बढ़ती उम्मीदों से सोने की सुरक्षित निवेश की मांग में कमजोरी आई है।
ये भी पढ़ें- मोबाइल की दुकान में आतंक का बाशिंदा! : जानिए नोएडा से गिरफ्तार संदिग्ध अलकायदा आतंकी की कहानी
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…