राशिफल

Horoscope 16 January 2026: किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी? जानिए आज का भविष्यफल

Horoscope 16 January 2026: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए दिन कैसा रहेगा-

• मेष राशि (Aries)

आज खान-पान में विशेष सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी और प्रगति के संकेत मिलेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। जरूरी कार्य सुबह निपटाना लाभकारी रहेगा। धन संबंधी मामलों में सीमाएं रहेंगी।
शुभांक: 3, 6, 9

• वृष राशि (Taurus)

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मांगलिक और शुभ आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति और जीवन स्तर में सुधार के योग हैं। ज्ञान में वृद्धि और अच्छे लोगों का साथ मिलेगा।
शुभांक: 3, 5, 7

• मिथुन राशि (Gemini)

रुके हुए कार्य पूरे होंगे, लेकिन अनावश्यक भागदौड़ से बचें। प्रियजनों से मुलाकात होगी। मानसिक उलझनें हो सकती हैं, इसलिए समय पर निर्णय लें। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
शुभांक: 4, 6, 7

• कर्क राशि (Cancer)

आज आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। नए अवसर लाभकारी साबित हो सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु या वस्त्र मिल सकता है। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से सम्मान मिलेगा।
शुभांक: 2, 5, 6

• सिंह राशि (Leo)

व्यापार और नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी, पदोन्नति के संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी निराशा हो सकती है। मित्रों से सावधानी रखें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभांक: 2, 5, 7

• कन्या राशि (Virgo)

दिन सुखद और लाभकारी रहेगा। प्रयासों से छोटे-छोटे लाभ मिलेंगे। कुछ जरूरी कार्यों के लिए दौड़भाग करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आपसी संबंध मजबूत होंगे।
शुभांक: 3, 6, 7

• तुला राशि (Libra)

शुभ कार्यों से लाभ मिलेगा। कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन परिणाम संतोषजनक होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभांक: 5, 7, 9

• वृश्चिक राशि (Scorpio)

समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय और व्यय में संतुलन रहेगा। व्यापार में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। संपर्क और संवाद से रुके काम बनेंगे।
शुभांक: 3, 6, 7

• धनु राशि (Sagittarius)

नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कामकाज में कुछ बाधाएं आएंगी लेकिन आप उन्हें दूर कर लेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभांक: 3, 5, 6

• मकर राशि (Capricorn)

कार्यस्थल पर समन्वय से सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। यात्रा शुभ रहेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक तनाव संभव है।
शुभांक: 1, 4, 5

• कुंभ राशि (Aquarius)

समय अनुकूल रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी और लेन-देन की समस्याएं सुलझेंगी। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। ध्यान भटकाने वाली बातों से दूर रहें।
शुभांक: 2, 5, 7

• मीन राशि (Pisces)

साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी। जोखिम से दूरी बनाए रखें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान जरूरी है।
शुभांक: 2, 4, 6

ये भी पढ़ें: ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच भारत का शांत दांव, एक्सपोर्ट में बढ़त ने बदली तस्वीर

Shagun Chaurasia

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago