Horoscope Today, 21 October 2025
Horoscope Today, 21 October 2025 : आज 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। आज चंद्रमा तुला राशि में मंगल के नक्षत्र चित्रा में गोचर कर रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा और मंगल की युति बनने से “चंद्र-मंगल योग” का निर्माण हो रहा है, जो कई जातकों के जीवन में सौभाग्य और उन्नति लेकर आएगा। आइए जानते हैं, आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
आज कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से सभी कार्य समय पर पूरे कर पाएंगे। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। व्यापारी वर्ग को नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और खानपान का विशेष ध्यान रखें।
आज आपके सामाजिक दायरे में विस्तार होगा। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध हो सकती है। कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। संतान से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा।
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ और नए सौदे मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदने का विचार मन में आ सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भाई-बहनों के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
कर्क राशि वालों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से स्थिति को संभाल लेंगे। नौकरीपेशा जातकों को धन लाभ के योग हैं। रिश्तों में किसी बात को लेकर मनमुटाव संभव है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।
आज के दिन रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और नई योजनाओं से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। हालांकि जल्दबाजी में किए गए काम मुश्किलें बढ़ा सकते हैं, इसलिए संयम बनाए रखें। शाम को किसी धार्मिक या पारिवारिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
आज संतान की चिंता मन को व्यस्त रख सकती है, लेकिन शाम तक राहत मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। परिवार में मामा पक्ष से मतभेद होने की संभावना है। विद्यार्थियों को मेहनत का उचित फल मिलेगा। खर्चों में वृद्धि संभव है।
तुला राशि वालों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। बैंकिंग या सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। कृषि और व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में हल्का विवाद संभव है।
आज आपको किसी बड़े निर्णय में पिता की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। कारोबार में अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन शाम तक राहत मिलेगी। नए निवेश या सौदों में जल्दबाजी न करें। कठिनाइयों के बावजूद दिन के उत्तरार्ध में सफलता के संकेत हैं।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कानूनी मामलों में राहत लेकर आएगा। पुराने विवादों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है, लेकिन दिन के अंत में स्थिति सामान्य हो जाएगी। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी है। कर्ज लेने से बचें।
आज कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना आवश्यक है। सहकर्मी आपके कार्यो में बाधा डाल सकते हैं। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।
आज मायके पक्ष से आर्थिक लाभ की संभावना है। व्यापार में आ रही परेशानियां दूर होंगी। वित्त और इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। छात्रों और युवाओं के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्यो में सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़े - Health Tips : पटाखों का शोर और धुआं बढ़ा सकता है माइग्रेन का खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
मीन राशि के जातकों को आज अपनी बुद्धिमत्ता और संयम से समस्याओं का समाधान खोजना होगा। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन आप अपनी शांत प्रवृत्ति से स्थिति संभाल लेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सफलता देखकर विरोधियों में ईर्ष्या उत्पन्न हो सकती है, लेकिन इससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…