अध्यात्म

Horoscope Today, 22 October 2025 : कौन पाएगा आज सफलता का तोहफा और किसे रहना होगा सतर्क? जानिए आपका आज का राशिफल!

Horoscope Today, 22 October 2025 : आज का दिन बारहों राशियों के जातकों के लिए कई तरह के परिणाम लेकर आया है। किसी को सफलता मिलेगी तो कोई वित्तीय नुकसान से सावधान रहेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल —

मेष राशि (Aries)

आज अपने शत्रुओं से सतर्क रहें, वे आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। निवेश से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें, अन्यथा नुकसान संभव है। परिवार में खुशहाली रहेगी और संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। किसी से उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

वृष राशि (Taurus)

कामकाज पर ध्यान केंद्रित रखें और जल्दबाजी से बचें। आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में संयम और समझदारी दिखाएं। घरेलू जीवन में छोटी-सी गलती जीवनसाथी को नाराज कर सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

दिन मिलाजुला रहेगा। सामाजिक कार्यों में अत्यधिक व्यस्तता नुकसानदेह हो सकती है। दूसरों की भावनाओं का आदर करें और किसी विवाद से बचें। घर के लिए नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। माता-पिता के सुझाव आज आपके लिए लाभदायक रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

आपका दिन सुखद और शुभ फल देने वाला रहेगा। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह राशि (Leo)

व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नए अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सम्मान मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमाने ले जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

आज भाग्य आपके साथ है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक योजनाओं से फायदा होगा। विरोधियों की बातों में आने से बचें। संतान की शिक्षा को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं, लेकिन स्थिति जल्दी सामान्य हो जाएगी। मामा पक्ष से आर्थिक लाभ के संकेत हैं।

तुला राशि (Libra)

दिन भाग्यशाली रहेगा। संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप में लाभ होने के योग हैं। पारिवारिक प्रेम बना रहेगा, हालांकि पिता से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। अपने काम से ज्यादा दूसरों की जिम्मेदारियों में न उलझें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

अजनबियों पर भरोसा करने से पहले सोचें। घर की सजावट पर खर्च बढ़ सकता है। फिजूल की मौज-मस्ती से बचें। कार्यस्थल की दिक्कतों का समाधान मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके काम आएगा।

धनु राशि (Sagittarius)

प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखें। घर में पुरानी समस्याएं फिर उभर सकती हैं, लेकिन आप उन्हें समझदारी से सुलझा लेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

कामकाज में तनाव बढ़ सकता है। संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन विचलित रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। अफवाहों से दूर रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक विवाद आपको चिंतित कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अटके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। घूमने या यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी प्राप्त होगी। मनोरंजन और शौक पर खर्च बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।

ये भी पढ़े - Chitragupta Puja 2025 : भाई दूज पर करें भगवान चित्रगुप्त की पूजा, जानें विधि और सावधानियां

मीन राशि (Pisces)

दिन अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यापारिक योजनाओं को नया जीवन मिलेगा। परिवार में नए सदस्य का आगमन संभव है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। किसी विवाद से दूरी बनाए रखना आपके लिए अच्छा रहेगा।

Shweta Gupta

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

9 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

39 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago