Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-2 पर महेवा के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बेकाबू कार ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार सभी लोग बिहार के नवादा जिले के थाना रूपऊ के गांव फुंदी-फरेंदा के निवासी हैं। ये लोग परिवार सहित औरैया जनपद के मिहोली स्थित जय मंगला ईंट भट्ठा में काम करने जा रहे थे। बताया गया कि सभी मजदूर बिहार से ट्रेन द्वारा इटावा पहुंचे थे और वहां से निजी ऑटो में बैठकर ईंट भट्ठा की ओर जा रहे थे।
जैसे ही ऑटो NH-2 पर महेवा के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना पर बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हाईवे एंबुलेंस और CHC महेवा की एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। दो गंभीर घायलों को सैफई PGI रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद कार सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना रविवार शाम करीब साढ़े आठ बजे हुई थी। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस फरार कार सवारों की तलाश में जुटी हुई है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…