दुनिया

मक्का–मदीना हाइवे पर दिल दहला देने वाला हादसा: बस-टैंकर भिड़ंत में 42 भारतीयों की मौत, कई लापता, सऊदी में मचा हड़कंप

Saudi Arabia Accident: सऊदी अरब के मुफ़्रिहात इलाके में सोमवार सुबह के समय हुए एक भीषण सड़क हादसे ने भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया। उमरा ज़ियारत के लिए मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस जब हाईवे पर तेज़ रफ़्तार डीज़ल टैंकर से टकराई, तो कुछ ही सेकंड में पूरा वाहन आग के समुंदर में तब्दील हो गया। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार इस दर्दनाक दुर्घटना में कम से कम 42 भारतीय यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जिनमें बड़ी संख्या तेलंगाना के हैदराबाद से गए लोगों की बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भयावह थी कि बस आग की लपटों में घिर गई और यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ लोग मौके पर ही जलकर दम तोड़ गए, जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन चिकित्सा दल घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अभी भी कई घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी

तेलंगाना सरकार भी दुर्घटना की खबर मिलते ही सक्रिय हो गई। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव और डीजीपी बी. शिवाधर रेड्डी को तुरंत विस्तृत जानकारी जुटाने और प्रभावित परिवारों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। हैदराबाद में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है ताकि परिजनों को समय-समय पर सही जानकारी मिलती रहे। इसी बीच जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी 24x7 कंट्रोल रूम शुरू कर दिया है और टोल-फ्री हेल्पलाइन 8002440003 जारी की है। दूतावास के अधिकारी स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं और मृतकों की पहचान तथा घायलों की स्थिति की पुष्टि करने में लगे हुए हैं।

पिछले कई वर्षों में सबसे बड़ा हादसा

घटना पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रियाद और जेद्दा में भारतीय मिशन पूरी तत्परता से प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। विदेश मंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सऊदी अरब के इस हाईवे पर हुआ यह हादसा पिछले कई वर्षों में सबसे बड़ा माना जा रहा है। जैसे-जैसे मृतकों की आधिकारिक संख्या और पहचान स्पष्ट होगी, पीड़ा और बढ़ सकती है। भारत और सऊदी दोनों देशों की टीमें मिलकर राहत और जांच की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ा रही हैं।

ये भी पढ़ें: Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी फिर बने RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विपक्ष पर साधा निशाना

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

12 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

13 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

14 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

15 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

15 hours ago