उत्तर प्रदेश

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी फिर बने RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विपक्ष पर साधा निशाना

Jayant Chaudhary:  केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मथुरा में आयोजित RLD के अधिवेशन में एक बार फिर सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। इस अधिवेशन में सभी प्रतिनिधियों ने उनके नेतृत्व पर पूरा विश्वास जताते हुए बिना किसी विरोध के एक बार फिर से उन्हें कमान सौंपी। इसके साथ ही पार्टी ने आगे की राजनीतिक रणनीतियों और संगठन विस्तार पर भी चर्चा की।

हम राजग के साथ मजबूती से खड़े हैं - जयंत चौधरी

इसके साथ ही जयंत चौधरी ने इस अवसर पर विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, "हम राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के साथ मजबूती से खड़े हैं। प्रधानमंत्री ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। आज विपक्ष के पास परिवार तो है लेकिन नेता या नीति नहीं है, इसलिए विपक्ष विफल हो रहा है।

जयंत चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा, "गांव, किसान और गरीबों की चर्चा ही रालोद की जीत की कुंजी है।" चौधरी ने पार्टी नेताओं से महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं को जल्द ही आरक्षण का लाभ मिलेगा।

छाता में चीनी मिल जल्द चालू होगी - जयंत चौधरी

चौधरी ने आगे कहा कि छाता में चीनी मिल फिलहाल बंद है, जिसे चालू कराया जाना जरूरी है। रालोद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 125वीं जयंती पूरे देश में मनाई जाएगी और इस दौरान सवा करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय लोक दल सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP)  के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का एक घटक दल है।

बता दें कि जयंत चौधरी ने रविवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय लोक दल के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

मथुरा की पावन धरती पर राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 का सफल आयोजन हुआ

इसके साथ ही बीच, रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने एक बयान में कहा, "मथुरा की पावन और ऐतिहासिक धरती पर राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 का सफल आयोजन हुआ। पार्टी रालोद परिवार के सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करती है जिनके प्रयासों से यह सम्मेलन वास्तव में ऐतिहासिक बना।"

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन कई कारणों से महत्वपूर्ण था। किसानों पर केंद्रित एक आर्थिक प्रस्ताव पारित किया गया, युवाओं और महिलाओं की जरूरतों को संबोधित करने वाला एक सामाजिक प्रस्ताव अपनाया गया और भारत के बढ़ते वैश्विक कद को मान्यता देते हुए एक राजनीतिक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। मिश्रा ने एक बयान में कहा, "रालोद समाज के हर वर्ग, खासकर गरीबों, किसानों और मजदूरों की आवाज उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" वर्तमान में, रालोद के लोकसभा में दो और राज्यसभा में एक सदस्य है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में रालोद के नौ विधायक हैं जबकि प्रदेश विधान परिषद में पार्टी का एक सदस्य है।

ये भी पढ़ें: पलटूराम’ से ‘किंगमेकर’ तक नीतीश कुमार ने ऐसे पलट दीं बिहार की सियासी बिसात, विपक्ष रह गया हक्का-बक्का

Sapna Yadav

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

41 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

54 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago